मध्यम वर्ग से लेकर आदिवासी अंचलों तक, हर वर्ग को सशक्त करता है बजट 2026-27 :- वेंकट


।। बजट प्रतिक्रिया ।।
बिलासपुर। संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा पूर्वी मंडल मंत्री एवं पूर्व जिला आईटी सेल सदस्य वेंकट ने कहा कि यह बजट “विकसित भारत” के लक्ष्य को सशक्त आधार देने वाला, दूरदर्शी और सर्वसमावेशी है। यह बजट समाज के हर वर्ग—मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिलाएं, श्रमिक और उद्योग—सभी की अपेक्षाओं को संतुलित रूप से पूरा करता है।
उन्होंने कहा कि कर सुधारों के माध्यम से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त किए जाने से आम नागरिक की क्रयशक्ति बढ़ेगी। वेतनभोगी वर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर छूट में वृद्धि सराहनीय और स्वागतयोग्य कदम है।
वेंकट ने कहा कि छत्तीसगढ़ जैसे जनजातीय और खनिज बहुल राज्य के लिए यह बजट कई नई संभावनाएं लेकर आया है। जनजातीय स्वास्थ्य, सड़क, रेल एवं कनेक्टिविटी पर विशेष जोर से बस्तर और सरगुजा जैसे अंचलों के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने बताया कि खनिज, माइनिंग, रेलवे, औद्योगिक क्लस्टर, पर्यटन, खेल और ई-बस जैसी योजनाओं से रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई आधारित कृषि सलाह और ग्रामीण आवास योजनाएं गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएंगी।
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़े प्रावधान यह स्पष्ट करते हैं कि यह बजट केवल आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्थान का भी मजबूत दस्तावेज है।
वेंकट ने कहा कि यह बजट भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!