किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक बजट, छोटे किसानों के लिए नई उम्मीद – प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह

नई दिल्ली/बिलासपुर।
केंद्रीय बजट को किसान-हितैषी बताते हुए भाजपा नेता एवं किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बी.पी. सिंह ने कहा कि यह बजट छोटे और सीमांत किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में ठोस और दूरदर्शी कदम है।

बजट में कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता और आधुनिक तकनीक को जिस प्राथमिकता के साथ शामिल किया गया है, वह ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा।
पशुपालन के लिए ऋण पर सब्सिडी, मत्स्यपालन के लिए 500 जलाशयों के विस्तार, तथा अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास से किसानों को खेती के साथ वैकल्पिक आय के मजबूत साधन मिलेंगे। इससे गांवों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे

उच्च मूल्य वाली कृषि को मिलेगा बढ़ावा

बजट में उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहन देने के निर्णय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि तटवर्ती क्षेत्रों में नारियल, काजू, कोको, चंदन जैसी फसलों को सहायता दी जाएगी। नारियल उत्पादन में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए नारियल संवर्धन योजना का प्रस्ताव किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
इसके साथ ही पूर्वोत्तर और पर्वतीय क्षेत्रों में बादाम, अखरोट, खुमानी जैसे गिरीदार फलों को बढ़ावा देने का निर्णय देश के कृषि विविधीकरण को मजबूती देगा। वर्ष 2030 तक भारतीय काजू और कोको को वैश्विक प्रीमियम ब्रांड के रूप में विकसित करने के लिए समर्पित कार्यक्रम की घोषणा किसानों के लिए नए बाजार खोलेगी।

एआई तकनीक से बदलेगी खेती

बी.पी. सिंह ने बजट में लॉन्च किए गए भारत विस्तार एआई टूल को किसानों के लिए क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि यह टूल छत्तीसगढ़ी सहित अन्य स्थानीय भाषाओं में कृषि संबंधी सलाह देगा। इससे किसानों को फसल, मौसम, कीट नियंत्रण और बाजार की जानकारी सीधे और सरल रूप में मिलेगी।
सहकारिता को नई ताकत

दूध, तिलहन, फल और सब्जियों की आपूर्ति में लगी प्राथमिक सहकारी संस्थाओं के साथ-साथ अब पशुचारा और बिनौले की आपूर्ति करने वाली सहकारी संस्थाओं को भी कर कटौती का लाभ देना सहकारिता आंदोलन को और मजबूत करेगा

अंत में बी.पी. सिंह ने कहा,
यह बजट केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने, आत्मनिर्भर कृषि और समृद्ध भारत की मजबूत नींव है। केंद्र सरकार का यह किसान-समर्पित बजट पूरी तरह स्वागतयोग्य है और मैं किसानों की ओर से इसके लिए बधाई देता हूँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!