

बिलासपुर।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण की संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मा. श्री किरण सिंहदेव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन मा. श्री पवन साय के मार्गदर्शन, संभाग एवं जिला प्रभारी के निर्देश तथा भाजपा बिलासपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष मा. श्री मोहित जायसवाल की अनुसंशा पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र दुबे द्वारा की गई।
इस क्रम में देवरीखुर्द मंडल से श्री मुकेश कुमार धुरी को किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिससे क्षेत्र के किसान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
किसान हितों के लिए सक्रिय चेहरा हैं मुकेश कुमार धुरी
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश कुमार धुरी लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं को समझने और उन्हें संगठन एवं शासन तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। कृषि, सिंचाई, फसल बीमा, समर्थन मूल्य एवं ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ रही है।
पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव और किसानों के बीच विश्वसनीयता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से देवरीखुर्द मंडल में किसान मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
जिले में संगठन को मिली नई धार
किसान मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण की इस नई कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी सहित कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है, जिससे संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत किया गया है। मंडल स्तर पर भी अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की नियुक्ति कर जमीनी स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र दुबे ने कहा कि नई टीम किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएगी और केंद्र व राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री मुकेश कुमार धुरी जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में देवरीखुर्द मंडल किसान मोर्चा संगठन की रीढ़ बनेगा।
किसानों के बीच बढ़ेगा संगठन का प्रभाव
नई नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं एवं किसानों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में किसान मोर्चा, बिलासपुर ग्रामीण जिले में किसान संवाद, जनसंपर्क अभियान और योजनाओं के प्रचार-प्रसार को और गति देगा।
देखिए पूरी सूची



