मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया

बिलासपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला बिलासपुर शहर द्वारा भाजपा कार्यालय बिलासपुर में कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता व व्यंजन प्रतियोगिता (कम तेल का) आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, ललिता संतोष कश्यप, चंदना गोस्वामी, रूक्मणी कौशिक, वंदना सिंह, रीना गोस्वामी, विभा गौरहा, शिप्रा सामुएल, सविता रजक, राजेश्वरी पटवा, अपराजिता सिंह, कमला शुक्ला, दीपशिखा यादव, सविता रजक, लता कश्यप, जया पाण्डेय, भारती दीपक साहू, संगीता कुशवाहा, अनिता वर्मा, सरिता कश्यप, सुनीता राज, रचना अग्रवाल, सुषमा यादव, सुधा गुप्ता, वंदना तिवारी, किरण सिंह, कल्पना तोमर, ज्योति धनकर, नीरजा सिन्हा, सुमन द्विवेदी, अर्चना मल्लेवार, किरण सिंह, मंगला पाण्डेय, राधा अविनाश वर्मा, नीरज साहू सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!