

अपनी महिला क्लाइंट का शारीरिक शोषण करने वाले वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल पीड़ित महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। मामला अदालत तक पहुंचा , जिस कारण महिला को अक्सर कोर्ट आना जाना पड़ता था। इस दौरान उसकी पहचान नंदेश्वर मंदिर के पास चांटीडीह सरकंडा में रहने वाले 45 वर्षीय अधिवक्ता पवन अवस्थी के साथ हुआ , चूंकि महिला पहले से ही पति से परेशान थी इसलिए पवन अवस्थी के साथ उसकी नजदीकियां बढ़ती चली गई। पवन ने भी उसे भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ विवाह कर लेगा ।
इसी भरोसे उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं। सुनहरे भविष्य की उम्मीद में महिला ने अपना तन- मन सौंप दिया, लेकिन पवन अवस्थी के मन में तो कुछ और चल रहा था। इसलिए जब महिला ने विवाह करने की बात कही तो इससे पवन अवस्थी उखड़ गया और उसने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद महिला ने पवन अवस्थी की करतुत की पोल सरकंडा पुलिस के सामने खोल दी। पुलिस ने भी त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 69, 296, 115 (2), 351 (2) और 324 (4) बीएनएस के तहत आरोपी अधिवक्ता को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल पीड़ित महिला अपने पति से परेशान थी। विवाह के बाद कथित रूप से उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। पति से तलाक लेने के लिए उसने वकील पवन अवस्थी से संपर्क किया। महिला का केस लड़ते-लड़ते पवन का दिल उस पर आ गया और उसने उसके साथ विवाह करने की इच्छा जताई, लेकिन शारीरिक संबंध स्थापित होने के बाद यह इच्छा मर गई।
