

बिलासपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार 5 अक्टूबर को असामाजिक तत्वों और बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध बी.एन.एस.एस. की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।

पुलिस ने बताया कि जिन व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र में अशांति फैलाने, विवाद उत्पन्न करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने जैसी गतिविधियों की जा रही थी, उन्हें चिन्हित कर यह कार्रवाई की गई है।
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत शामिल आरोपीगण —
- साहिद खान, पिता जोहर खान, उम्र 21 वर्ष, निवासी मरीमाई मंदिर तालापारा, थाना सिविल लाइन
- कलीम खान, पिता हसन खान, उम्र 38 वर्ष, निवासी तालापारा भारत चौक, थाना सिविल लाइन
- नावेद अली उर्फ सुलतान, पिता फरीद अली, उम्र 22 वर्ष, निवासी जरहाभाठा मंदिर चौक, थाना सिविल लाइन
- देव सिदार उर्फ बोददा, पिता राज सिदार, उम्र 21 वर्ष, निवासी मिनीबस्ती जरहाभाठा, थाना सिविल लाइन
- जीवन कुमार डहरिया, पिता सुखदास, उम्र 40 वर्ष, निवासी भूकंप अटल आवास, थाना सरकंडा
थाना सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जा रही है, ताकि शहर में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनी रहे।
