हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहा इनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बांस का डंडा किया जप्त

बिलासपुर। कोनी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोकेश सिंह पिता विजय सिंह (46 वर्ष), निवासी बजरंग मोहल्ला, ग्राम पौसरा थाना कोनी ने 26 जून 2025 को हत्या के प्रयास का गंभीर अपराध किया था। घटना के बाद से ही वह फरार था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह (भा.पु.से.) ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपए का इनाम घोषित किया था। लगातार पतासाजी के बाद 24 सितंबर 2025 को कोनी पुलिस ने आरोपी को पकड़कर अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस ने पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की भावना है और पुलिस की सख्ती से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!