भाजपा में बढ़ता जनसमर्थन, रलिया पंचायत के सरपंच सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि हुए भाजपा में शामिल

मस्तूरी। विधानसभा क्षेत्र मस्तूरी अंतर्गत ग्राम पंचायत रलिया में गांव चलो भाजपा का बस्ती संपर्क अभियान जोर पकड़ता दिखा। इस अभियान के तहत पंचायत के सरपंच सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने इन जनप्रतिनिधियों को विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई और भाजपा की विचारधारा से परिचित कराया। इस मौके पर ग्रामीणों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही, जिससे साफ झलकता है कि क्षेत्र में भाजपा के प्रति भरोसा और जनसमर्थन बढ़ रहा है।

नए जुड़े भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अब सक्रिय रूप से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में भाग लेंगे और गांव-गांव में भाजपा के विकास कार्यों की जानकारी पहुंचाएंगे।

चंद्र प्रकाश सूर्या ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने यह भी बताया कि बस्ती संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी गांव-गांव जाकर आम जनता से जुड़ रही है और उनके सुझावों व समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है।

इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सूर्या, सरस्वती सोनवानी, उषा देवी,रलिया सरपंच रेखा बाई सांडे, शैलेन्द्र सांडे, अश्वनी कुमार पटेल,यदु राम साहू, अभिलेश यादव, लाकेश पटेल, राजेश्वर पटेल, कमलेश साहू,भास्कर पटेल पूर्व सरपंच कुर्रे भगवती चंद्राकर, जानकी मैत्री, सुरेखा चंद्राकर जगराम यादव, नरोत्तम चंद्राकर, गोवर्धन यादव, डीरेंद्र पात्रे, बिहारी लाल पात्रे, दीप चंद्राकर राम अवतार चंद्राकर,स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। लोगों ने नए शामिल हुए जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि वे क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।

More From Author

केंद्र सरकार के साथ समन्वय कर खनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को बनाएंगे अधिक प्रभावशाली : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर बंगाली एसोसिएशन द्वारा नवनिर्मित बजरंग की कुटिया में की जाएगी भगवान हनुमान जी की प्राण-प्रतिष्ठा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।