

दिनांक 22/1/24 शाम 6.00 साई मावली पारिजात एक्सटेंशन में निर्मित राम मंदिर भक्तों को दर्शनार्थ पूर्ण रूप तैयार हो गया है।
सर्व प्रथम गाजेबाजे ढोल नगाड़े के साथ भगवान की पालकी निकाली गई। तत्पश्चात भगवान श्री राम को नव निर्मित राम मंदिर मे प्रतिष्ठापित किया। 2000 हजार दीप प्रज्ज्वलित किये गए। भजन, नृत्य, रामनाम का जाप उपस्थित भक्तों द्वारा किया गया।शबरी के आश्रम में राम का आगमन झांकी द्वारा दिखाया गया। राम दरबार और राम यंत्र भी भक्तों के दर्शनार्थ सजाया गया।
1992 के 15 कारसेवको का सम्मान कर उनका आभार प्रदर्शित किया गया। अंत में महा आरती के साथ प्रसाद वितरण।


कार्यक्रम स्थल पर एक सेल्फी पाईंट भी रहेगा, उसमे वी लव राम (राम का कट आउट) के साथ भक्त अपनी फोटो ले सकें, की व्यवस्था भी की गई। सभी भक्तों ने पीले लाल रंग के वस्त्र पहने।

