महिला ने जिस्मानी संबंध बनाने से किया इंकार तो युवक ने उसकी हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म

आरोपी

पड़ोसी ने विवाहित महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहा। जब महिला शोर मचाने लगी तो युवक ने उसकी सांस रोक कर उसकी जान ले ली। इतने भर से वह नहीं माना। उसने शव के साथ शारीरिक संबंध बनाया और बाद में शव को कुएं में फेंक कर भाग निकला।


सरगुजा के सीतापुर थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर को एक विवाहित महिला का शव घर से कुछ दूर कुएं में डूबा हुआ मिला था। परिजनों ने आशंका जताई थी कि महिला की मौत डूबने से हुई होगी। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था और फिर हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंका गया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मृत महिला का पति कमाने के लिए दूसरे प्रदेश में गया हुआ है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि महिला और उसके पड़ोसी सुनील कुमार तिर्की की आपस में लगातार बातचीत होती थी। इसके बाद पुलिस ने सुनील कुमार तिर्की को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।
पता चला कि सुनील ने महिला के पति को कॉल किया था। इस दौरान उसकी महिला से बातचीत हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों अक्सर आपस में बात किया करते थे।

ग्रामीणों ने जताया विरोध

20 दिसंबर की रात को भी महिला ने कॉल कर सुनील को बुलाया था। घटना वाले दिन सुनील खेत में महिला से मिलने पहुंचा था। उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई तो महिला ने कॉलर पड़कर शोर मचाने की धमकी दी। डर के मारे सुनील ले उसका मुंह और नाक कसकर भींच लिया, जिससे थोड़ी देर में ही वह जमीन पर गिर पड़ी। सुनील तिर्की को लगा कि महिला बेहोश है, इसलिए उसे एकांत में घसीट कर ले गया जिसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसे एहसास हुआ कि महिला की मौत हो चुकी है, जिसके बाद उसने शव को उठाकर पास ही मौजूद छोटे से कुएं में फेंक दिया। इधर मामले का खुलासा होने के बाद ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम करते हुए बलात्कारी सुनील तिर्की को फांसी देने की मांग की है।

More From Author

निर्माणाधीन पानी टंकी से गिरकर गई मजदूर की जान, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन की निगरानी करते हुए भिलौनी एवं मोपकाक्षेत्र में 06 मामले दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts