


बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस ने ऑटो में छूट गया महिला का बैग उन्हें लौटाया, जिसमें 4 लाख रुपए के जेवर और अन्य सामान मौजूद थे। बिलासपुर में चप्पे चप्पे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की अहमियत अब सामने आ रही है। तीज बनाने मायके आयी महिला का बैग ऑटो में ही छूट गया। बताया जा रहा है कि सारागांव क्षेत्र की रहने वाली महिला शनिवार को अपने बच्चों के साथ तीज मनाने अपने मायके बिलासपुर आई थी। रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए उसने ऑटो का सहारा लिया। ऑटो रिक्शा ने महिला को महाराणा चौक के पास उतार दिया, लेकिन हड़बड़ी में महिला अपना एक बैग उतारना भूल गई।
ऑटो के चले जाने पर उसे इसकी जानकारी हुई । घबराई हुई महिला ने सिविल लाइन पुलिस को इसकी जानकारी दी। सिविल लाइन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से ऑटो का नंबर देखा और फिर ऑटो को ढूंढ निकाला। ऑटो से महिला का खोया हुआ बैग मिल गया, जिसमें करीब 4 लाख रुपए के जेवर मौजूद थे । सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने महिला को उसका बैग जेवर समेत लौटाया है। महिला ने पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।