
कैलाश यादव

बिलासपुर। सोमवार को सुबह 7 बजे के लगभग शहर के दयालबंद में एक हाईवे ने तीन बाइक सवारों को ठोक दिया है। बाइक में चालक और दो महिलाएं सवार थे। इनमें से महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना दयालबंद शीतला मंदिर के पास घटित हुई। बाइक सवार पथरिया अकलतरा निवासी सनत कुमार साहू बाइक पर अपनी पत्नी और एक अन्य महिला को बिठाकर बिलासपुर से अकलतरा की ओर जा रहा था। उसी समय जानलेवा गति से आ रहे हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बिलासपुर में बहुत दिनों से रात के समय गिट्टी और रेत से भरे भारी वाहन जानलेवा रफ्तार से खर्राटे भरा करते हैं। इन पर किसी भी प्रकार का कोई नियंत्रण नहीं रहता। बिलासपुर में मेन रोड में घनी आबादी वाले इलाके से हाईवा समेत सभी भारी वाहनों को तूफानी गति से फर्राटा भरने की अनुमति देने के कारण कई दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बाद भी प्रशासन में रोड में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध नहीं लगाता।
