आकाश मिश्रा


अयोध्या धाम में 500 वर्ष के संघर्ष के बाद हासिल सनातनी गौरव श्री राम जन्मभूमि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में देश भर में मनाया गया। इस दिन मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। जगह-जगह भंडारा लगाया गया और घरों में लोगों ने दीपक जलाकर उत्सव मनाया। मुंगेली में भी प्रतिष्ठा द्वादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रतिष्ठा द्वादशी के पावन पर्व पर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी प्रखंड मे सुंदर कांड के बाद भोग वितरण किया गया , साथ ही प्रोजेक्टर के माध्यम से रामायण के धारावाहिक को दिखया गया। जिसमे उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष गौरव धनकर जिला के संस्कार प्रमुख रुपेश शुक्ला प्रखंड मंत्री दिलीप साहू एवं सभी कार्यकर्त्ता का सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
