निगम कर्मी देवा कश्यप की नगर निगम डंपर की चपेट में आने से मौत

कैलाश यादव

इमली पारा में रहने वाले निगम कर्मी देवानंद कश्यप का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। बुधवार दोपहर वे अपने एक्टिवा सीजी 10 AS 4064 में सवार होकर किसी काम से लोधी पारा गए थे। लौटते समय सरकंडा महामाया चौक के पास उनकी दोपहिया गाड़ी को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े तभी पीछे से आ रही कचरा गाड़ी उनके ऊपर चढ़ गई। नगर निगम की डंपर की चपेट में आने के बाद तत्काल आसपास के लोग उन्हें पास स्थित अस्पताल में लेकर गए। इसके बाद उन्हें सिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!