पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच द्वारा उल्लासपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सचिव झा ने किया ध्वजारोहण

मंगलवार को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परंपरा अनुरूप तोरवा छठ घाट में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के संरक्षक एसपी सिंह के संरक्षण और अध्यक्ष डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास के मार्गदर्शन में सचिव सुधीर झा ने पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के सदस्यों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में छठ घाट में ध्वजारोहण किया।

महापुरुषों के छाया चित्र पर माल्यार्पण के बाद झंडातोलन किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात यहां मिठाई और स्वल्पाहार का वितरण किया गया। प्रतिवर्ष छठ घाट में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस उल्लास पूर्वक मनाया जाता है। इस अवसर पर समिति के बी बी तिवारी, हरिशंकर कुशवाहा, सुधीर झा,डॉ कुमुद रंजन सिंह, रूपेश कुशवाहा, गोपाल सिंह,सी एम सिंह,राम गोस्वामी ,जे पी सिंह अयोधपुर,सतीश सिंह, चंदन सिंह, अभिषेक कुमार, आदित्य सिंह, रवि मिश्रा, राहुल शर्मा, जे पी सिंह ( एन टी पी सी) धनंजय झा, विनोद सिन्हा, रंजय सिंह, नालनी सिंह, कमलेश सिंह, अशोक झा, गननाथ मिश्रा, शंकर कुंवर, केशव झा, कुंदन ठाकुर, लक्की , हर्ष ठाकुर,
शुभम झा, रामसखा चौधरी, अभिषेक सिंह, आदित्य ठाकुर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!