दहेज में कार ना मिलने से बहू को प्रताड़ित करने वाले सास, ससुर, बेटे के साथ गिरफ्तार, ढाई साल की बच्ची को भी चंगुल से छुड़ाकर किया मां के सुपुर्द

दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस ने मुंबई निवासी पति और सास- ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। बिलासपुर में रहने वाली युवती का विवाह वेस्ट मुंबई मालवानी महाराष्ट्र में बिबासा अधिकारी के साथ हुआ था। आरोप है की शादी के बाद से ही पति और सास, ससुर द्वारा दहेज में कार नहीं दिए जाने के कारण उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। तंग आकर महिला ने इसी साल मार्च महीने में महिला थाने में शिकायत की थी। महिला का आरोप था कि पति और सास ससुर ने उसके 11 माह के बच्चे को भी उससे अलग कर लिया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के बीच समझौता करने के लिए काउंसलिंग भी कराई लेकिन इसका कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकाला। इसके बाद आरोपी पक्ष के खिलाफ 498 A और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। परिवार न्यायालय की अनुमति से आरोपी पति बिबासा अधिकारी, सास शौमोली अधिकारी और ससुर बैधनाथ अधिकारी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया, साथ ही कुटुंब न्यायालय द्वारा महिला के ढाई साल की बच्ची को भी आरोपियों के कब्जे से छुड़ाकर महिला को प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!