

रिश्तो को शर्मसार करने वाला मामला बिलासपुर में सामने आया है। झाल बरतोड़ी बिल्हा में रहने वाले सुरेश लहरिया की अपनी ही रिश्ते की बहू पर बुरी नियत थी। वह अक्सर मौका मिलते ही बहू के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगता। सुरेश डेहरिया बार-बार बहू को अपने साथ हमबिस्तर होने के लिए दबाव डालता अरे ऐसा नहीं करने पर बहू और उसके पति को जान से मारने की धमकी देता। एक दिन तो वह बहू का मोबाइल लेकर ही भाग गया। तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी सुरेश डेहरिया को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल जप्त किया। आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
