गरीब किसान कर रहा था ट्रैक्टर से खेती, पता चला डेढ़ साल पहले उसने की थी इस ट्रैक्टर की चोरी

सरकंडा पुलिस ने डेढ़ साल पहले चोरी हुई ट्रैक्टर को भी बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्हार में कोई व्यक्ति हैसियत ना होने के बावजूद ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा है, जिससे पूरा मामला उजागर हुआ। करीब डेढ़ साल पहले अशोक नगर सरकंडा से लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी हो गया था। चोरी हुए ट्रैक्टर के ग्राम जुनवानी में होने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस की टीम मल्हार पहुंची। मल्हार क्षेत्र के ग्राम जुनवानी के रजक मोहल्ला में रहने वाले सुरेंद्र रजक की आर्थिक स्थिति खास नहीं थी, इसके बावजूद उसके पास लाल रंग का ट्रैक्टर था , जिससे वह खेती किसानी का काम कर रहा था। पुलिस ने जब सुरेंद्र रजक के घर दबिश दी तो पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, जिसे किसी तरह पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि 2022 में अशोक नगर सरकंडा से उसने अपने साथी मुकेश रजक और हरी रजक के साथ मिलकर लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर सीजी 10 BF 0237 को चोरी किया था। दरअसल सुरेंद्र कर्ज में डूबा हुआ था। उसे लगा था कि चोरी के ट्रैक्टर से वह कर्ज मुक्त हो सकता है, लेकिन बाद में वह इस ट्रैक्टर से खेती किसानी करने लगा। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर जप्त कर लिया। वहीं आरोपी सुरेंद्र रजक के साथ उसके साथी मुकेश रजक और हरी रजक को भी गिरफ्तार किया गया।

More From Author

रेलवे का दावा,<em>पटरियों और अंडरब्रिजों में नहीं होगी जल भराव की समस्या </em>, <em>मंडल रेल प्रशासन द्वारा की जा रही है नियमित निगरानी </em>, <em>बरसात में भी यात्रियों व राहगीरों को मिलेगी व्यवधान-मुक्त सेवा</em>

घर में आश्रय देने वाली महिला की ही नाबालिग बेटी के साथ बिहार का आरोपी पिछले एक साल से कर रहा था बलात्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts