घर में आश्रय देने वाली महिला की ही नाबालिग बेटी के साथ बिहार का आरोपी पिछले एक साल से कर रहा था बलात्कार

जिसे पनाह दिया, उसी ने तबाह किया। महिला का अपने घर आरोपी को पनाह देना दुर्भाग्य जनक साबित हुआ, क्योंकि उसकी जानकारी के बगैर बिहार का आरोपी लगातार उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
सरकंडा थाना क्षेत्र के अमरैया चौक देवांचल में रहने वाली महिला ने बिहार के मनोज उर्फ मुंशीम खान को दया कर अपने घर में जगह दी थी। मुंशीम खान बिलासपुर में भेल बेचने का काम करता था। महिला की नाबालिग बेटी भी घर में थी लेकिन उसने एक 31 वर्षीय गैर मर्द पर जरा भी संदेह नहीं किया, जिसका फायदा उठाकर मुंशीम खान पिछले 1 साल से लगातार महिला की नाबालिग बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला की जान पहचान का फायदा उठाकर मुंशीम खान उसकी बेटी के साथ लंबे वक्त तक बलात्कार करता रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद उसने सरकंडा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के 12 घंटे के भीतर ही बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रकरण को सुलझाने में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक सरिता तिवारी, एम.पी. आर.एस. संगीता नेताम, प्रमोद सिंह, आरक्षी विवेक राय, रवि यादव, संजीव जंगारे, राकेश यादव एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।

More From Author

गरीब किसान कर रहा था ट्रैक्टर से खेती, पता चला डेढ़ साल पहले उसने की थी इस ट्रैक्टर की चोरी

गांव में महुआ शराब बेचने वाले 2 महिला और दो पुरुष आरोपियों से 65 लीटर महुआ शराब जप्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।