रेलवे का दावा,पटरियों और अंडरब्रिजों में नहीं होगी जल भराव की समस्या , मंडल रेल प्रशासन द्वारा की जा रही है नियमित निगरानी , बरसात में भी यात्रियों व राहगीरों को मिलेगी व्यवधान-मुक्त सेवा

बिलासपुर :- 12 जुलाई 2023 रेलवे द्वारा यात्रियों व अंडरब्रिजों से आवागमन करने वाले राहगीरों को व्यवधान-मुक्त सेवा प्रदान करने हेतु मानसून की तैयारियों से संबन्धित सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर लिया गया है | जिससे कि यात्रियों को मानसून के दौरान भी व्यवधान-मुक्त सेवा प्रदान किया जा सके | मानसून के दौरान गाड़ियों के पहिये को चलायमान रखने और अंडरब्रिजों के राहगीरों को सुरक्षा के साथ बेहतर आवागमन सुनिश्चित करने हेतु पटरियों और अंडरब्रिजों में जलभराव की समस्या को दूर करने की योजना पर कार्य किया गया है | इसके अंतर्गत मंडल के सभी सेक्शनों के जलभराव वाले स्थानों, साइड ड्रेन, अंडरब्रिजों व पुलों में पानी निकासी के रास्तों, ड्रेन प्रणाली आदि का गहन निरीक्षण कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराया गया है | मंडल में वर्तमान में प्रयोग हेतु सभी नए अंडरब्रिजों में जहां पानी निकासी की आवश्यकता है ,पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है | बेहतर पानी निकासी के लिए सभी चिन्हित अंडरब्रिजों में सम्प बनाए गए हैं व पम्प की व्यवस्था की गई है | इसके अलावा वर्षा के दौरान सभी अंडरब्रिजों का निगरानी करके वास्तविक स्थिति पर प्रतिदिन नजर रखी जा रही है | इसके लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है जो जलभराव वाले अंडरब्रिजों की समस्या का नियमित निराकरण कर रहे हैं | उपरोक्त व्यवस्थाओं के फलस्वरूप रेलवे प्रशासन आशान्वित है कि अंडरब्रिजों में जलभराव की समस्या नहीं आएगी |

More From Author

<em>अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर ने गठित किया आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ IQAC</em>, <em>बिलासपुर के उद्योगपति प्रवीण झा का बतौर सदस्य प्रकोष्ठ में किया  गया मनो</em>नयन

गरीब किसान कर रहा था ट्रैक्टर से खेती, पता चला डेढ़ साल पहले उसने की थी इस ट्रैक्टर की चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *