आठवीं पातशाही गुरु श्री हरकिशन साहिब जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व की तैयारी शुरू , मंगलवार को सजेगा विशेष दीवान

आगामी 11 जुलाई मंगलवार को सिख पंथ के आठवें गुरु श्री गुरु हरकिशन साहिब महाराज का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जाएगा। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दयालबंद और पंजाबी सेवा समिति द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। 11 जुलाई मंगलवार शाम विशेष दीवान सजाया जाएगा, जहां संध्या 7:00 से 7:30 बजे तक भाई गुरूजीत सिंह जी हजूरी रागी जत्था शबद कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। शाम 7:30 से 8:00 तक हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह जी का प्रवचन होगा। वही रात 8:00 बजे से 9:30 तक श्री दरबार साहिब से पधारे हजूरी रागी जत्था भाई ओंकार सिंह द्वारा शबद कीर्तन की प्रस्तुति होगी। दीवान उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा। प्रकाश पर्व की शुरुआत रविवार से हुई। दयालबंद गुरुद्वारा में दरबार साहब से पधारे हजूरी रागी जत्था भाई ओंकार सिंह जी ने शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी।

सोमवार सुबह 8:00 से 9:15 तक ओंकार सिंह जी और रात 7:30 से 8:45 बजे तक भाई ओंकार सिंह जी द्वारा भक्ति कीर्तन की प्रस्तुति देंगे। 11 जुलाई मंगलवार सुबह संपूर्ण आसा दी वार दा कीर्तन सुबह 7:15 से 9:15 बजे तक प्रस्तुत किया जाएगा। प्रकाश पर्व के मद्देनजर दयालबंद गुरुद्वारा की सजावट की जा रही है।

आयोजन की तैयारी में समिति अध्यक्ष रोमिन्दर सिंह अजमानी। जसबीर सिंह गांधी  रणवीर सिंह अरोरा ,मनदीप सिंह गंभीर , रंजीत सिंह राजपाल,अजीत सिंह गांधी, सतविंदर गांधी, मंजीत सिंह गंभीर ,अमनदीप सिंह होरा, गुरभेज सिंह चावला अमोलक राजपाल, असविंदर सिंह जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!