

श्रावण मास में श्री पीताम्बरा पीठ सुभाष चौक सरकंडा स्थित त्रिदेव मंदिर में श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का श्री महारूद्राभिषेकात्मक महायज्ञ 4 जुलाई से लेकर 31अगस्त तक श्रावण कृष्ण प्रतिपदा प्रथम शुद्ध से प्रारंभ होकर श्रावण शुक्ल पूर्णिमा द्वितीय शुद्ध तक श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक नमक चमक प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक मंदिर में किया जा रहा है। इसके अलावा पीताम्बरा पीठ में 18 जून से लेकर 27 नवंबर 2023 तक श्री पीतांबरा हवनात्मक महायज्ञ भी चल रहा है जिसमें 36 लाख आहुति दी जाएगी।प्रतिदिन रात्रि 8:30 से रात्रि 1:30बजे तक हवनात्मक महायज्ञ तत्पश्चात रात्रि1:30बजे ब्रह्मशक्ति बगलामुखी देवी का महाआरती किया जाता है।सावन के प्रथम सोमवार को श्री शारदेश्वर पारदेश्वर महादेव का महारुद्राभिषेक नमक चमक विधि से किया जाएगा।
पीठाधीश्वर आचार्य दिनेश जी महाराज ने बताया कि किस कार्य के लिए किस वस्तु से अभिषेक करें
वर्षा हेतु जल से
पशु हेतु दधि से
धन हेतु मधु से
पुत्र हेतु गौ दुग्ध से
व्याधि शांति हेतु कुश जल में
लक्ष्मी हेतु ईख(गन्ना) के रस से
मोक्ष हेतु तीर्थ जल से
ज्वर शांति हेतु शुद्ध जल से
कल्याण हेतु घृत से
सुन्दर वृद्धि हेतु शर्करा मिश्रित दूध से प्रमेह रोग शांति हेतु दूध से
शत्रु संहार हेतु सरसों के तेल से
पाप क्षय हेतु मधु
दीर्घ जीवन हेतु गौ दुग्ध से

किस कार्य के लिए किस धातु का शिवलिंग होना चाहिए
सौभाग्य,सर्वार्थ सिद्धि हेतु पारद लिंग
स्थिर लक्ष्मी हेतु स्वर्ण लिंग
प्रजा वृद्धि हेतु रांगा का लिंग
कुष्ठ रोग क्षय हेतु अष्टलोह लिंग
सर्वकाम सिद्धि हेतु नर्मदेश्वर लिंग
सुख राज्य हेतु चाँदी का लिंग
दीर्घायु हेतु ताम्र लिंग
धन हेतु धातु लिंग
अपमृत्यु निवारण हेतु मोती का लिंग
