

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत दस लाख बूथों पर पुरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रूप से सम्बोधित किये बेलतरा विधानसभा के तीनों मण्डल बेलतरा शहर मण्डल के बहतराई ,मध्य मण्डल के सेमरताल, ग्रामीण मण्डल के लखराम में कार्यकर्ता वर्चुअल शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप सभी कार्यकर्ता है, आप सिर्फ बीजेपी ही नही,आप सब सिर्फ दल ही नही,देश के संकल्पों के सिद्धि के भी मजबूत सिपाही है।भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए देश हित सर्वोपरि है,दल से बड़ा देश है।बूथ पर भाजपा की पहचान सेवाभावी की होनी चाहिए,आज का यह कार्यक्रम मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा,किसी राजनीतिक दल का इतना बड़ा कार्यक्रम नही हुआ होगा,बूथ का नेतृत्व करने वालो का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा है,आप भाजपा ही नही देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही है,दल से बड़ा देश है,ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है।
बेलतरा विधानसभा के मेरा बूथ सबसे मजबूत वर्चुअल कार्यक्रम में विधायक रजनीश कुमार सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक राम साहू,जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह,जिला कार्यसमिति सदस्य शंकर दयाल शुक्ला, अनिल पाण्डेय, राजेन्द्र अग्रहरि, राजेश सुर्यवंशी, मण्डल अध्यक्ष जनक देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मीप्रसाद कश्यप, मण्डल महामंत्री रामनिवास शर्मा, जित्तू साहू,दारा सिंह,गंगा राम साहू,योगेश्वर दुबे,मनीष कौशिक, मनीराम ध्रुव,राजेन्द्र साहू,संतोष दुबे,राकेश वर्मा,हेमन्त मरकाम,प्रणव शर्मा,हरिओंम कश्यप,नारद साहू,रामकिशोर देवांगन,दिनेश सिंह ठाकुर,टिंकू सिंह,श्याम सारथी,रीना झा,सुनीता साहू,दीपा गंधर्व,मनोज पटेल, देवेंद्र पाण्डेय, अनीश धीवर, सूरज देवांगन, शशि काछी, गेंदराम यादव,गोवर्धन सहित भाजपा पदाधिकारी और बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित थे
