सड़क किनारे खड़े टाटा मैजिक को पीछे से ट्रेलर ने मारी टक्कर , रतनपुर देवी दर्शन के लिए जा रही दो महिलाओं की मौत, 5 अन्य गंभीर रूप से घायल

रतनपुर महामाया देवी के दर्शन करने टाटा मैजिक में सवार होकर जा रहे यात्रियों से भरे वाहन को अनियंत्रित ट्रेलर के चालक ने उड़ा दिया। बिलासपुर रतनपुर रोड में यह भीषण हादसा हुआ, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी टाटा मैजिक से सवारी उतार ही रही थी, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टाटा मैजिक सड़क से 25 फीट दूर खेत में जा गिरी। इस सड़क हादसे में टाटा मैजिक में सवार 7 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 2 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।


यात्रियों को लेकर यह टाटा मैजिक रतनपुर जा रही थी। इसी दौरान मदनपुर के पास कुछ यात्री उतरने लगे। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस टाटा मैजिक में राजकिशोर नगर निवासी 68 वर्षीय पुष्पा अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मी बाई सहित अन्य महिलाओं के साथ रतनपुर महामाया मंदिर देवी दर्शन के लिए जा रही थी । जब मदनपुर में सवारी उतारने के लिए गाड़ी खड़ी थी तो उसमें 9 लोग सवार थे। इस हादसे में पुष्पा और लक्ष्मी समेत 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

इस सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जिसमें मदनपुर निवासी सावित्री बाई 60 वर्ष और सरकंडा निवासी लक्ष्मीकांता सांगा है। वही 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीकांता सांगा का ससुराल हैदराबाद में वह हैदराबाद में परिवार के साथ रहती है। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई थी और बुधवार को अपने रिश्तेदारों के साथ महामाया मंदिर दर्शन करने जा रही थी, तभी रास्ते में मदनपुर के पास यह सड़क हादसा हुआ, जिसमे उसकी जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!