

सारंगढ़ विधानसभा की विधायक के निवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर वहां मौजूद कांग्रेस नेताओ ने हमला कर दिया जिससे भाजपा कार्यकर्ता को गंभीर चोटें आई हैं बता दें कि सारंगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े के निवास का घेराव करने पहुंचे थे इसी दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ता अपने आवास की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे जिसे सुन भड़के कांग्रेस नेताओ ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर भाजपा कार्यकर्ता की जमकर पिटाई कर दी जैसे ही जानकारी अन्य लोगों तक पहुंची पूरे क्षेत्र में बवाल मचा गया आनन-फानन में लोगो ने बीच बचाव कर भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके चंगुल से छुड़ाया। जानकारी मिलने पर मोर आवास मोर अधिकार यात्रा का नेतृत्व करने पहुंचे भाजपा के बड़े पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की इस दौरान वहां उपस्थित मस्तूरी विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भूपेश सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि जब से राज्य में कांग्रेस की सरकार आई है लायन आर्डर की स्थिति बद से बदतर हो गई है सारंगढ़ में मेरी उपस्थिति में अपने आवास का अधिकार मांगने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेसियों ने लात घुसे से पीटा, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस की गरीबों को आवास देने में कोई रुचि नहीं है कांग्रेश बस्तर में कांग्रेस नेताओं को टारगेट कर उनकी हत्या करवा रही है अपने आवास का अधिकार मांगने वाले कार्यकर्ताओं को लात और लाठी से पीटा जा रहा है ,भाजपा कार्यकर्ताओं पर अकारण एफ आई आर दर्ज की जा रही है
मस्तूरी विधायक ने पुलिस प्रशासन व कांग्रेस की मिलीभगत का आरोप लगाया है और जल्द ही आरोपियों पर कठोर कार्यवाही की मांग की है।
घर पर नहीं मिली विधायक
मोर आवास मोर अधिकार यात्रा आज सारंगढ़ में सदर बाजार होते हुए लगभग 1 किलोमीटर का फासला तय कर कर विधायक उत्तरी जांगड़े के निवास का घेराव करने पहुंची थी लेकिन इस दौरान विधायक अपने निवास पर मौजूद नहीं मिली जिसके बाद ज्ञापन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रकट किया
आज मोर आवास मोर अधिकार यात्रा में मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी समेत भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुभाष, प्रभारी निर्मल सिन्हा सह प्रभारी छत्र सिंह ,पूर्व विधायक केराबाई, पूर्व विधायक कामता जोल्हे, पूर्व विधायक शमशेर सिंह भाजपा के महामंत्री मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
