


बिलासपुर। गरीबों के प्रधानमंत्री आवास के लिए मोर आवास मोर अधिकार अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत के नेतृत्व में बिलासपुर विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास हेतु पात्र गरीबों के साथ नेहरू चौक बिलासपुर में एकत्रित होकर पैदल यात्रा करते हुए नगर निगम कार्यालय होते हुए बेरेकेट हटाकर बिलासपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक के शासकीय आवास जाकर घेराव कर जमकर बाजी की एवं बिलासपुर विधायक की अनुपस्थिति में उनके निज सचिव को गरीबों के आवास हेतु ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने कहा कि गरीबों को उनका हक दिलाने “मोर आवास मोर अधिकार“ के लिए अपनी आवाज बुलंद करेंगे अब समय आ गया है कि जनता कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष के पश्चात अब सरकार के आंकलन करे एवं दिशाहीन निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने अपना अधिकार मांगने भाजपा के साथ खड़े हो। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेशभर के लगभग 16 लाख गरीबो के सपनों को पूरा नहीं होने दिया हम सभी वंचित हितग्राहियों को भरोसा दिलाते है कि भाजपा सरकार आते ही हर गरीब के सर पर छत का वादा हमारी भाजपा सरकार पूरा करेगी गरीब की मुख्य चिंता होती है उसके सर पर एक पक्की छत जिससे वह किसी भी मौसम की मार से अपने और अपने परिवार के बचाव हेतु निश्चिंत रहे भुपेश सरकार ने ऐसे सपने पालने वाले लाखों लोगो के साथ 4 साल मात्र राजनीतिक दुराग्रह के चलते छल किया एवं उन्हें वंचित रखा। केंद्र सरकार राज्यांश के सहयोग से गरीबो के आवास निर्माण की महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने की शानदार योजना लाती है परन्तु वह भी राजनीति दुराग्रह की बलि चढ़ जाती है ऐसे में प्रदेश के हजारों लाखों वंचितों के हित मे आवाज उठाना हमारा नैतिक कर्तव्य है। श्री कुमावत ने कहा कि हम गरीबो को पक्के मकान बनाने हेतु केंद्र सरकार की योजना का लाभ दिलाने प्रतिबद्ध है भुपेश सरकार यदि गरीबो के साथ न्याय नही करती है तो सत्ता परिवर्तन के साथ इस योजना का लाभ जनता को दिलवाएंगे। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 2018 में जबसे कांग्रेस सरकार बनी है तब से प्रदेश कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वपूर्ण योजना गरीबों को पक्के मकान को रोक के रखा है, जिससे गरीबों के प्रधानमंत्री आवास के कार्य ठप्प पड़े है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, गुलशन ऋषि, किशोर राय, अमरजीत सिंह दुआ, अशोक विधानी, सुधा गुप्ता, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास, दीपक सिंह, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, मनीष अग्रवाल, उदय मजूमदार, विजय सिंह, प्रवीर सेन, राजेश मिश्रा, दुर्गा सोनी, महेश चंद्रिकापुरे, पल्लव धर, स्मृति जैन,सुनीता मानिकपुरी, राजेश सिंह, वल्लभ राव, शेखर पाल, नारायण गोस्वामी, डीके साहू, अमित तिवारी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, प्रकाश यादव, उमेश यादव, रिंकू मित्रा, रोशन सिंह, गणेश रजक, चंदना गोस्वामी, वैभव गुप्ता, अनंत, मुकेश भारत, नितिन पटेल, कार्तिक यादव, श्रद्धा जैन, विजय यादव, राजेश पाण्डेय, कलेश्वर सूर्यवंशी, धर्मेन्द्र चंद्राकर, शैलेन्द्र यादव, संजय गुप्ता, श्वेता पाण्डेय, अमर राजपूत, कमल जैन, अरूण लास्कर, मदन, गौरव मिश्रा, नितिन साहू, संजय पाण्डेय, देवश खत्री, सुखविंदर सिंह, चंद्रकांत पटेल, मोनू रजक, महर्षि बाजपेयी, सुनीता तिवारी, रजनी यादव, नितिन छाबड़ा, अभिषेक प्रभाकर, राहुल सिंग, नवीन उभरानी, डब्बू राव, मुकेश राव, निरजा सिन्हा, मनीष नन्दी, किर्ती झा, आलोक दुआ, विशाल कुलकर्णी, दीपक जायसवाल, अमित सिंह, राजेन्द्र ताम्रकार, आशीष पाण्डेय, राजकुमार जायसवाल, राजेश वर्मा, कंचन दुसेजा, दीपा शर्मा, पुष्पा तिवारी, गीता ध्रुव, अर्चना मल्लेवार, पूनम सिंह, सुनीता तिवारी, शकीना बेगम, स्नेहलता शर्मा, कविता वर्मा, मीना गोस्वामी, नीता सिंह, सुषमा सिंह, दीपमाला झा, पूनम शुक्ला, स्वेता पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।