प्रदेश में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग के विरोध में बिलासपुर विधानसभा में उसलापुर ओवरब्रिज के पास किया गया चक्का जाम

बिलासपुर। भाजपा के चार पदाधिकारियों की सुनियोजित तरीके से लक्षित कर हत्या एवं प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध और बिगड़ते हुए कानून स्थिति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में उसलापुर ओव्हर ब्रिज के पास, पाटीदार भवन के सामने बिलासपुर में चक्का जाम किया।


इस मौके पर अमर अग्रवाल ने कहा कि बस्तर में हो रही भाजपा नेताओं की निर्मम हत्या के विरोध में भाजपा द्वारा यह आंदोलन किया गया, चूँकि भुपेश बघेल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार कुम्भकर्णी निद्रा में लीन है एवं कार्यवाहियों के नाम पर कोरी बयानबाजी के अलावा कुछ नही कर रही। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश और बस्तर में भारतीय जनता पार्टी की गतिविधियां लगातार बढ़ी है और लगातार हो रहे आंदोलन से कांग्रेस में बौखलाहट है और यह एक तरह से षडयंत्र का हिस्सा प्रतीत होता है, जिससे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मन में भय उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया जा रहा है क्योकिं बस्तर की सरकार के निर्माण में अहम भूमिका होती है वहाँ कांग्रेस की नाकामियों के खिलाफ कोई आवाज उठाने वाला ना हो और सड़क पर उतर कर भाजपा कार्यकर्ता कार्य न कर सके यह पूरा परिदृश्य चुनाव को प्रभावित करने के लिए साजिश का हिस्सा लग रहा है।
चक्का जाम कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी गिरीश शुक्ला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे, अशोक विधानी, दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निर्मल कुमार जीवनानी, संदीप दास, विजय ताम्रकार, उदय मजूमदार, श्याम साहू, दुर्गा सोनी, रंगा नादम, महेश चंद्रिकापुरे, शैलेन्द्र यादव, रमेश जायसवाल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित तिवारी, अमित चतुर्वेदी, नारायण गोस्वामी, कमल कौशिक, दाउ शुक्ला, विष्णु सोनी, रोशन सिंह, रोहित मिश्रा, मोनू रजक, मुकेश राव, वैभव गुप्ता, विश्वजीत ताम्रकार, चंदना गोस्वामी, रजनी यादव, विकास मिश्रा, उमेश यादव, श्यामजी भाई पटेल, सुकांत वर्मा, संजय गुप्ता, कार्तिक यादव, मुकेश भारत, जी आनन्त, धर्मेन्द्र चंद्राकर, प्रसुन्न चतुर्वेदी, ध्रुव देवांगन, के.विजियन, नीतिन पटेल, अमर राजपूत, आनंद कश्यप, शान श्रीवास्तव, तुषार यादव, सक्षम केशरवानी, अरूण लास्कर, अखिलानंद पाण्डेय, कमल जैन, श्रद्धा जैन, रागिनी कश्यप, ममता चतुर्वेदी, स्मिता नामदेव, विष्णु कश्यप, मनोज यादव, संतोष राणा, नवीन उभरानी, स्वेता पाण्डेय, मनीष गुप्ता, प्रहलाद दुसेजा सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!