

सरकंडा पुलिस ने बलात्कार के 2 मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किशोर ने नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी खुद भी नाबालिक है। पीड़ित की मां ने 21 जनवरी को सरकंडा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाने पर नाबालिक को पकड़ा , जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है।
तो वही सरकंडा पुलिस ने ही गांव से सेवती बिल्हा निवासी अजय पाटले को भी बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
