

स्वामी विवेकानंद जयंती को हमारा देश राष्ट्रीय युवा उत्सव के रूप में मना रहा है।इस उत्सव को लेकर देशवासी प्रतिवर्ष और उत्साहित हो रहें हैं, जिससे हमारे देश के युवा के भविष्य की सोच हमारे देश के लिए क्या है यह सुखद अहसास हम सभी कर सकते हैं।
जहां विभिन्न राजनैतिक पार्टियां एवम संगठन इसे हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं वही समाज में भी अब लोग सामने आकर इस गौरवपूर्ण दिवस का महत्व समझते हुए इसे अपने स्तर पर मना रहे हैं।
हाईकोर्ट रोड स्थित आशीर्वाद वैली में भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई और देश के युवाओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के बताए हुए मार्ग पर अनुसरण करने का संकल्प लिया गया।
