अधेड़ महिला ने लगभग अपने बेटे के हमउम्र युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा नहीं कर रहा है उससे विवाह, युवक ने महिला को बताया ब्लैकमेलर

आकाश दत्त मिश्रा

बिलासपुर में दुष्कर्म का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक ऐसी अधेड़ महिला ने 28 साल के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है जिसके बेटे की भी शादी हो चुकी है। आरोप यह भी है कि यह दुष्कर्म उसने शादी करने का झांसा देकर किया। जबकि महिला पहले से ही ना सिर्फ शादीशुदा है बल्कि उसके बेटे की भी शादी हो चुकी है। अधेड़ महिला के पति ने 5 साल पहले उसे छोड़ दिया था। तब से वह मायके में आकर रह रही थी। इस दौरान उसे कामकाज की तलाश थी।


तो वही मूलतः उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में रहने वाला 28 वर्षीय पूरन साहू चांटीडीह में रहकर पान ठेला चलाता है। करीब 3 साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद उनकी एक बच्ची हुई लेकिन साल भर पहले ही उसकी पत्नी दुधमुंही बच्ची को उसके पास छोड़कर कहीं चली गई ।
अपनी बच्ची की देखरेख के लिए पूरन साहू ने सरकंडा क्षेत्र की उसी महिला को बतौर आया रखा। दावा किया जा रहा है कि बच्ची की देखरेख के दौरान दोनों करीब आए और पूरन ने महिला के साथ विवाह करने की इच्छा जताई। इस बीच दोनों के मध्य शारीरिक संबंध भी बने। जब महिला ने अपने से काफी छोटे युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने विधिवत शादी के लिए तलाक के पेपर लाने के लिए कहा। लेकिन महिला अपने पति से स्टांप पेपर पर तलाक देने की बात लिखवा कर चली आई। कोर्ट से विधिवत तलाक नहीं होने की बात कहकर युवक ने शादी से इनकार कर दिया ,क्योंकि ऐसी सूरत में उनकी शादी अवैध होती। जिसके बाद महिला ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सरकंडा थाने में दर्ज करा दिया।


इधर पकड़े जाने के बाद पूरन साहू ने कहा कि यह महिला उसे ब्लैकमेल कर रही है। महिला ने उससे एक लाख रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर ही उसने यह मामला दर्ज कराया है। उसके पास विधिवत तलाक के पेपर भी नहीं है। सिर्फ स्टांप पेपर दिखा कर वो शादी करना चाहती है। दोनों की उम्र में भी काफी फासला है। पुलिस ने फिलहाल तो बलात्कार के आरोप में पूरन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मगर अब उसकी दूधमुंही बच्ची की देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!