

आगामी 11नवम्बर में होनी वाली महतारी हुंकार रैली के संबंध में आज पूर्वी मंडल के सभी वार्डो में महिला मोर्चा की अध्यक्ष रजनी यादव एवं महामंत्री लोकेश्वरी राठौर के नेतृत्व बैठक किया गया। बैठकों में विशेष रुप से जोन प्रभारी उदय मजूमदार , नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी , मंडल अध्यक्ष निर्मल जवानानी ,मंडल के महामंत्री बी वल्लभ राव , जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश यादव एवं अन्य पदाधिकारी के द्वारा के द्वारा आगामी रैली की विस्तृत जानकारी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दिया गया। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।
