नाबालिग किशोरी को भगाकर उसके साथ बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी को कथित प्रेम के नाम पर युवक भगाकर ले गया था, जिसे पुलिस ने ढूंढ निकाला है। मामला इसी साल जनवरी का है। नाबालिग लड़की के गायब हो जाने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की थी , जिसके बाद से ही पुलिस लगातार किशोरी को ढूंढ रही थी। इसी दौरान पुलिस को ज्ञात हुआ की लड़की की दोस्ती रामेश्वर साहू के साथ थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग किशोरी लालपुर क्षेत्र के बैगा कापा में रामेश्वर साहू के साथ है।

पुलिस ने बैगा कापा में रामेश्वर साहू 18 वर्ष को गिरफ्तार किया तो उसके पास से नाबालिग किशोरी बरामद हुई, जिसे परिजनों के हवाले किया गया है। नाबालिग लड़की ने बताया कि रामेश्वर साहू उसे शादी के बहाने अपने साथ भागकर पुणे ले गया था जहां उसने उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के साथ बलात्कार और अपहरण की धाराओं के तहत रामेश्वर साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । रामेश्वर साहू खुद 18 साल का है और लड़की भी नाबालिग है, यानी कायदे से दोनों ही विवाह के योग्य नहीं है लेकिन कथित विवाह करने के चलते दोनों की जिंदगी बर्बाद हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!