डेढ़ वर्षीय मासूम की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शशि मिश्रा


जांजगीर-चांपा। घरेलू विवाद के चलते अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की हत्या करने के आरोप में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने ईंट के टुकड़े से वार कर मासूम को गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, 25 मार्च 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे हिर्री केवट मोहल्ला निवासी शिवाजी निषाद (35) अपने बेटे अनुराग को गोद में लेकर एक खंडहर मकान की ओर गया। इस दौरान बच्चे की दादी सीता बाई निषाद भी उसके पीछे-पीछे गईं। उन्होंने देखा कि शिवाजी ईंट के टुकड़े से बच्चे के सिर पर बार-बार वार कर रहा था। बीच-बचाव करने पर आरोपी ने महिला पर भी हमला किया।
घायल बच्चे को उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 132/2026 के तहत धारा 103(1) व 115(2) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, आरक्षक राघवेंद्र, भुवनेश्वर पटेल, विनोद मनहर और लखेश्वर पाटले का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!