विश्व रक्तदाता दिवस पर बिलासपुर में विशाल रक्तदान शिविर कल

बिलासपुर, 13 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार 14 जून को राजधानी ब्लड सेंटर, प्रताप चौक बिलासपुर में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक विशाल रक्तदान शिविर एवं रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जज़्बा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी, ऋषिकुल फाउंडेशन, शाहेदा फाउंडेशन, ख्वाब वेलफेयर फाउंडेशन, छत्तीसगढ़ सोशल मीडिया सोसायटी, धिति फाउंडेशन, सिंधी युवक समिति सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजकों ने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्वल्पाहार तथा ब्लड वापसी गारंटी कार्ड प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से रक्तदाता आवश्यकता पड़ने पर ब्लड बैंक से रक्त प्राप्त कर सकेंगे।

युवाओं में यातायात जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को निःशुल्क दोपहिया वाहन लर्निंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अलावा बिलासपुर जिले के ऐसे रक्तदाताओं, जिन्होंने 15 बार या उससे अधिक रक्तदान किया है, उन्हें संस्थाओं द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। ऐसे सभी नियमित रक्तदाताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आयोजक संस्थाओं ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर में पहुंचकर मानव सेवा के इस महायज्ञ में सहभागिता निभाने की अपील की है। साथ ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!