एआईकेकेएमएस नें धान/मक्का खरीदी केन्द्र में किसानों की समस्या समाधान पर सौपा ज्ञापन।

पखांजुर से बिप्लब कुण्डू–

पखांजुर,,,
एआईकेकेएमएस नें धान/मक्का खरीदी केन्द्र में किसानों को होनेवाली समस्या समाधान पर अनुविभागीय अधिकारी रा. पखांजूर के अनुपस्थिति में लेखापाल के हाथो एवं तहसीलदार की अनुपस्थिति में लेखापाल के हाथो कलेक्टर ,विधायक, संसद , प्रबंधक पखांजूर, बांदे, कापसी,गोण्डाहूर,बारदा आदि के नाम सौपा ज्ञापन। ब्लॉक अध्यक्ष अजित मिस्त्री,सचिव अनिमेष विश्वास ,उपाध्यक्ष दिलिप विश्वास, सुधीर मण्डल, कोषाध्यक्ष महेश मण्डल ने कहां है कि प्रतिवर्ष ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन द्वारा कोयलीबेड़ा क्षेत्र में धान खरीदी केंद्र में किसानों को तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारदाना कम होने के कारण धान खरीदी बाधित होता है एवं किसानों को बारदाना बाजारों से अधिक मूल्यों पर खरीदने मजबूर करते है ।उस बारदाने का सरकार की और से वास्तविक राशि से बहुत कम राशि भुगतान किया है तथा वर्तमान दिवस तक अधिकांश किसानों को बारदाने कि राशि का भुगतान वर्षों का बकाया है। सुखति के नाम पर प्रति बोरी अतिरिक्त धान/मक्का या फिर कुल धान/मक्का में से कटौती कर किसानों के हाथों कुल धान से कटौती कर कम धान कीयनी कटौती कर पर्ची प्रदान किया जाता है ।शासन द्वारा नियमानुसार माप तोल के पैसा दिया जाता है। इसके अतिरिक्त भी किसानों से धान/मक्का माप तौल हेतु नगद वसूला जाता है।माप तौल हेतु किसान नगद देने से इनकार करने पर या माप तौल ,अतिरिक्त मात्रा में धान/ मक्का किसान देने का विरोध करने पर खरीदी केन्द्रों में किसानों को विविध प्रकार से परेशान कर नगद राशि एवं अतिरिक्त धान कटौती मात्रा की पर्ची लेने को मजबूर कर देते है। शासन प्रशासन को खरीदी केन्द्र को खोलने के पूर्व अवगत करा रहे है।अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो किसान एवं संगठन समस्याओं पर विरोध में आन्दोलन करने मजबूर होंगे जिसका सम्पूर्ण जबाबदेही शासन प्रशासन की होगी । सुधीर मंडल ,महेश मंडल, प्रसंजीत मंडल, जयंत सरकार, आलोक विश्वास, अजीत मिस्त्री ,अनिमेष विश्वास ,दिलीप विश्वास, विमल राय ,विपिन सरकार ,अतुल सिकदार,
विद्युत मंडल, तरुण नाथ ,किशोर ढाली परितोष राय ,दीपन मिस्त्री आदि उपस्थित रहे।संगठन निम्न मांगे पुरी करने की गुहर लगाया

  • खरीदी केन्द्र में किसानों से धान/मक्का माप तौल हेतु नगद राशि वसुली बंद किया जाए।माप तौल राशि खरीदी केन्द्रों में बैनर पोस्टर पर अंकित किये जाए।खरीदी केन्द्र में किसानों को 100%बारदाना उपलब्ध कराए जाए।एवं किसानों से पूर्व 2018-20192019-2020 ‘2020-2021 2021-2022 आदि ‘वर्षों में लिए गये बारदाना की बकाया राशि ब्याज सहित भुगतान किया जाऐ।सूखती के नाम पर अतिरिक्त तौल लेना अथवा कुल धान/मक्का खरीदी मे किसानों से कटौती कर कम मात्रा धान /मक्का की पर्ची प्रदान करना बंद किया जाए।सूखती में कटौती मात्रा खरीदी केन्द्रों में बैनर पोस्टर पर अंकित किये जाए।*धान/मक्का बिक्री हेतु वितरण पर्ची में क्रमशः किसानों को परेशान किया जाता है ।पर्ची बाटते वकि नियमविरुद्ध पर्ची बाटने पर अंकुश लगाए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!