
शशि मिश्रा
बिलासपुर। पैर लगने से शराब का गिलास गिरने पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर सिर पर टंगिया से हमला कर दिया गया है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। सकरी पुलिस के अनुसार, महामाया होम्स निवासी दीपू भार्गव पिता देवचरण भार्गव 5 मार्च की रात 12.30 बजे अटल आवास अपने भाई राहुल टंडन के घर काम से गया था। लौटते समय सीढ़ी में सन्नी मानिकपुरी शराब पी रहा था। उसका पैर लगने से शराब का गिलास गिर गया। जिससे सन्नी उनके साथ गाली गलौज करने लगा। मना करने पर आक्रोशित हो गया। विवाद होते देख उसके दोस्त सूरज चौहान, रज्जू मरकाम, झोलटू लहरे आ गए। उसके साथ मारपीट करते हुए नीचे उतारकर डंडा व टंगिया से हमला कर सिर फोड़ दिया है।
