
शशि मिश्रा

बिलासपुर। घर के आंगन में खड़ी दो स्कूटी को अज्ञात लोगों ने आग लगाकर जला दिया है। पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है। तारबाहर पुलिस के अनुसार, रेलवे कंस्ट्रक्शन कालोनी निवासी सीमा चक्रधारी पति स्व. दीपक चक्रधारी का परिवार 5 मार्च की रात 11 बजे बाउंड्रीवाल के दरवाजा बंद कर खाना खाने के बाद सो गए। रात 3 बजे पटाखा की आवाज सुनकर बाहर निकले तो आंगन में खड़ी स्कूटी व एक्टिवा जल रही थी। घरवाले पानी डालकर आग बुझाए। आग लगाने से दोनों स्कूटी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 326 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
