अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए एक लाख रुपए की मांग करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज

शशि मिश्रा

बिलासपुर। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक युवक से 1 लाख रुपए की मांग करने वाली महिला के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

पचपेड़ी थाना प्रभारी राज सिंह ने बताया, केंवतरा आवासपारा निवासी नोहर कुमार सूर्यवंशी पिता हरीराम सूर्यवंशी ने रिपोर्ट लिखाई।

1 फरवरी की शाम धुर्वाकारी निवासी रोशनी खुंटे के बेटे के बथर्ड में वे अपने महिला मित्र के साथ उनके घर गए थे। रोशनी खुंटे ने अपने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर भेज दिया। उसके बाद वह नोहर कुमार को उसकी महिला मित्र के साथ संबंध बना लो कहकर अपने बेडरूम में ले गई। झांसे में आकर नोहर कुमार ने अपनी महिला मित्र के साथ संबंध बनाया। बाद में महिला ने उसकी व महिला मित्र का अश्लील वीडियो स्क्रीनसॉट भेज पूरा वीडियो बना लेने की बात कहते हुए 1 लाख रुपए की मांग की, रुपए नहीं देने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी देने लगी। पुलिस ने रोशनी खुंटे के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!