
यूनुस मेमन

रविवार को रतनपुर महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महामाया धर्मशाला में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई , जिसमें बिलासपुर जिला महिला ग्रामीण अध्यक्ष सीमा धृतलहरें एवं उपाध्यक्ष रजनी और रतनपुर महिला ब्लॉक अध्यक्ष पूर्णिमा वैष्णव उपस्थित रही। यहां रतनपुर महिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, वहीं पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को पार्टी के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने की सीख दी गई। उन्हें बताया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनहितकारी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचाई जाए। विगत 4 सालों में कांग्रेस सरकार के लोक हितकारी कार्यों और प्रदेश की खुशहाली के लिए लिए गए फैसलों से बदलते प्रदेश की छवि से आम लोगों को परिचित कराते हुए एक बार फिर कांग्रेस सरकार की वापसी सुनिश्चित की जाए।


महिला सदस्यों को बताया गया कि पार्टी में महिला कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी है, जिन्हें कांग्रेस सरकार के कार्यों की जानकारी घर-घर तक पहुंचाना है। इस बैठक में कुमारी यादव अनीता कश्यप गणेशिया सारथी कौशल्या पाव,शिवकुमारी, शकीला बानो सुगरा बी रानी साहू ज्योति अनुरागी शैल अनुरागी श्याम बाई गोड़,राधाबाई राज कुमारी मीणा कहरा विमला कहरा और बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
