सनातन दशनाम गोस्वामी समाज कि बैठक सम्पन्न

मुंगेली- सनातन दशनाम गोस्वामी समाज जिला इकाई मुंगेली के द्वारा गत दिनाँक 09 अक्टूबर 2022 को जिला स्तरीय महिला एवं ब्लॉक युवा समिति के गठन के पश्चात मनोनीत पदाधिकारियों व कार्यकारिणी कि शपथ ग्रहण समारोह पुनित लॉज मुंगेली में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सामाजिक पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज विकास व उत्थान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिसम्बर माह में दत्तात्रेय जयंती को गोस्वामी समाज द्वारा भव्य व ऐतिहासिक रूप से मुंगेली जिले में मनाने की तैयारी किया जायेगा।

इस अवसर पर संरक्षक योगेन्द्र पुरी गोस्वामी, संजय गिरी गोस्वामी, विनोद पुरी गोस्वामी, दक्षेन्द्र पुरी गोस्वामी, राजेंद्र पुरी गोस्वामी, गोपाल बन पूर्व जिलाध्यक्ष बेमेतरा, भरत गिरी गोस्वामी जिलाध्यक्ष मुंगेली,चन्द्रहास गोस्वामी
जिला सचिव , योगेश गिरी जिला कोषाध्यक्ष, प्रीतम पुरी जिला संगठन मंत्री, पप्पू पुरी गोस्वामी सह सचिव, लीलागर पुरी गोस्वामी संगठन मंत्री,वीरभद्र गिरी गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष, सतीश गोस्वामी संगठन मंत्री, तामेश्वर गोस्वामी सह संगठन मंत्री, संजय गिरी गोस्वामी सह सचिव, मनोनीत महिला पदाधिकारी में श्रीमती नीतू गोस्वामी जिलाध्यक्ष, प्रभागा गोस्वामी जिला सचिव, चमेली गोस्वामी जिला उपाध्यक्ष, शांति गोस्वामी सह सचिव, शीतला गोस्वामी संगठन मंत्री, रचना गोस्वामी संगठन मंत्री, युवा समिति विशाल पुरी गोस्वामी मुंगेली ब्लाक अध्यक्ष, राजेश पुरी गोस्वामी उपाध्यक्ष, अखिलेश गिरी गोस्वामी सचिव, अजय भारती सह सचिव, सोमेश पुरी गोस्वामी संगठन मंत्री सहित सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। उक्त जानकारी जिला सचिव चन्द्रहास गोस्वामी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!