हर ओर अपराध और भ्रष्टाचार फैलने का आरोप लगाते हुए भाजपाई सरकार और प्रशासन को नींद से जगाने गुरुवार को करेंगे धरना प्रदर्शन

आलोक

बिलासपुर में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अपराध फलने फूलने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेताओं का आरोप है कि बिलासपुर के अपराध गढ़ बन जाने से यहां की जनता हैरान परेशान हैं, इसलिए सोए हुए सत्ताधारी कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और प्रशासन को जगाने की आवश्यकता है। बिगड़ी कानून व्यवस्था, अवैध नशे का बढ़ता कारोबार, खुलेआम गुंडागर्दी, भू माफिया को संरक्षण, सब तरह के विकास कार्य ठप होने, राजस्व विभाग में फलते फूलते भ्रष्टाचार जैसे तमाम आरोप के साथ भाजपाई 22 सितंबर गुरुवार 11:00 बजे नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!