रायपुर पहुंचने पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ शानदार स्वागत, कल आएंगे बिलासपुर

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनने के उपरांत 13 अगस्त शनिवार दोपहर 1:30 बजे रायपुर विवेकानंद विमानतल में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूरे जोश खरोश के साथ भव्य स्वागत सत्कार नंदन वंदन अभिनंदन किया गया स्वागत समारोह में मोटरसाइकिल रैली गाड़ियों का काफिला विशेष कर्मा कृत्य पंथी नृत्य रावत नाच के साथ-साथ धुमाल की धुन में तिरंगे के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने अपने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया बिलासपुर नगर से भी बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ-साथ तखतपुर मुंगेली लोरमी कोटा मस्तूरी पेंड्रा गौरेला बेलतरा इन सभी क्षेत्रों से कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रायपुर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में शामिल हुए रायपुर एयरपोर्ट से रैली की शक्ल में भारतीय जनता पार्टी एकात्म परिसर कार्यालय तक भव्य शोभायात्रा के रूप में जगह जगह स्वागत प्रदेश अध्यक्ष का किया गया पूरा शहर रायपुर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता युवा मोर्चा महिला मोर्चा समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के बंधु पूरे जोश खरोश के साथ मिशन 2023 के लिए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में शामिल हुए।

More From Author

ऑर्गेनाइजेशन व आकार एक्जीबिटर के संयुक्त तत्वाधान में प्रगति मैदान नई दिल्ली में चल रही प्रदर्शनी के दूसरे दिन भारी संख्या में देशभर से टेंट व्यवसाय से जुड़े व्यापारी पहुंचे

रायपुर पहुंचने पर नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, निकली रैली, कल आएंगे बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts