
पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-9.8.22

पखांजूर–
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बांदे क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ सड़क बनाने बांदे नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। बता दे की इस सड़क से क्षेत्र के ग्रामीण बैंक और थाना सबसे ज्यादा आना-जाना रहता है, लेकिन सड़क पक्का नहीं होने के कारण भारी परेशानी का सामान करना पड़ता है। बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ से सन्ना रहता है, जिससे आने जाने वालों को बहुत तकलीफ झेलना पड़ता है। इसी को देखते हुए आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ मिलकर तहसील कार्यालय पहुंच नायब तहसीलदर को सड़क को पक्का बनाने के लिए पत्र सौपा गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से..अंतागढ़ विधानसभा संगठन मंत्री सुजीत कुमार कर्मकार अंतागढ़ विधानसभा अध्यक्ष ऋषिकेश मजूमदार जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल विधानसभा उपाध्यक्ष उत्तम पोद्दार यूथ विंग उपाध्यक्ष देव कुमार दे एवं बांदे ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मिस्त्री बांदे मंडल अध्यक्ष जयदेव कर्मकार मरोड़ा मंडल अध्यक्ष रंजन प्रमाणिक मनिंद्र सरदार संजय मंडल गोविंद सरकार श्यामपद मंडल नरेंद्र सरकार
उपस्थित थे।