शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

मल्हार। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं मिलने पर एक युवक के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने के मामले में मल्हार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी उज्जवल अवस्थी, पिता ताराचंद अवस्थी, निवासी मल्हार ने पुलिस चौकी मल्हार में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका परिचित मनीष चौहान (40 वर्ष), पिता विशाल चौहान, निवासी मल्हार उससे शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए लोहे की पट्टी से हमला कर मारपीट की।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 334/2026 के तहत धारा 119(1), 296 एवं 118(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी मनीष चौहान को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे की पट्टी बरामद कर जब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक नुवाश तिग्गा एवं आरक्षक रमेश साहू की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!