महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस ने अयोध्या में निकाली रैली, भारी संख्या में जुटे लोग

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–21.2.22

पखांजुर–
विधायक नाग ने कहा कांग्रेस ने महिलाओ के कल्याण, प्रगति एवं उनकी दबी हुई आवाज को मजबूती दी है,पूर्व सांसद डॉ. खत्री ने कहा की केवल कांग्रेस ही महिलाओ को उनका हक और सम्मान दे सकती है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशानुसार आज अयोध्या विधानसभा के पर्यवेक्षक एवं अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. निर्मल खत्री और विधायक प्रत्याशी रीता मौर्य की मौजूदगी में कांग्रेस ने अयोध्या में आज “लड़की हूं लड़ सकती हूं” नारे के साथ महिला सम्मान रैली आयोजित की !

रैली के माध्यम से कांग्रेस ने पुनः संदेश दिया की आज उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से छात्राओं, महिलाओं, ग्रहणियो समेत समस्त नारी जाति पर जिस प्रकार से भाजपा एवं अन्य दलों ने हमले कर उन्हें प्रताड़ित किया है अब लड़कियां अब पीड़ित नही रहेगी बल्कि अपने हक की आवाज को बुलंद भी कर सकती है और इस तानाशाही भाजपा सरकार से रानी लक्ष्मीबाई की तरह लड़ सकती है ।

इस दौरान पर्यवेक्षक अनूप नाग ने कहा की आज उत्तर प्रदेश में महिलाओ एवं लड़कियों के साथ जो अत्याचार, अनाचार, उत्पीड़न हुआ एवं उनकी आवाज को जिस प्रकार से दबाया गया है उन सभी मुद्दों को प्रियंका गांधी जी के सोच अनुसार नारियों के सम्मान में इस सफल रैली से महिलाओ के कल्याण, प्रगति एवं उनकी दबी हुई आवाज को मजबूती मिली है ।

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने भी कहा की आज के इस महिला सम्मान रैली के माध्यम से प्रियंका गांधी के लड़की हूं लड़ सकती हूं के लोकप्रिय नारे के संदेश को महिलाओ तक पहुंचने में हमे सफलता प्राप्त हुई है क्योंकि आज इस रैली में हजारों बहनों की उपस्तिथि ने यह साबित कर दिया है की महिला विरोधी भाजपा की सरकार का अंत निश्चित है क्योंकि सिर्फ कांग्रेस ही महिलाओ को उनका हक और सम्मान देते आई और आगे भी देगी है ।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवपूजन पांडे, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, विधायक प्रत्याशी रीता मौर्य समेत महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस सहित प्रत्येक प्रकोष्ठ के कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!