पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि इस शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय में मनाई गयी।
इससे पहले प्रातः 9 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में स्थापित पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिला अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मनीष अग्रवाल सुशील श्रीवास्तव राकेश तिवारी ऋषि केसरी, संजय मुरारका, पल्लव धर ,उमेश यादव, जयश्री चोकसे सहित तमाम नेता विशेष रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!