
बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में महिला के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 4 जुलाई को तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि मोहल्ले में रहने वाला धरम यादव (40 वर्ष) उस पर लंबे समय से बुरी नजर रखता था और अभद्र व्यवहार करता था। शिकायत के मुताबिक, 4 जुलाई की शाम करीब 3.30 बजे आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ अश्लील हरकत की और गलत नीयत से उसके सीने को छूकर छेड़छाड़ की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रजनीश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 296, 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को 5 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
