
बिलासपुर। जिला भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बिलासपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रशिक्षण में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण को मोर्चा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी शीलू साहू एवं सहप्रभारी ज्योति पाण्डेय ने महिला मोर्चा के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नंदनी क्षत्री ने किया। इस अवसर पर स्नेहलता शर्मा, संध्या सिंह, विभा गौरहा, चंदना गोस्वामी, सुधा गुप्ता, निरजा सिन्हा, अनिता वर्मा, रीना गोस्वामी, सारिका सोनी, कुसुम साहू, नीरज साहू, दीपशिखा यादव, राधा अविनाश वर्मा, पूजा खत्री, बैजन्ती जोशी, रूकमणी सोनी, गायत्री सोनी, सुधा परिहार, किरण सिंह, सुनीता चौधरी, मीना, सविता रजक, सोनम साहू, स्मिता बोले, अनिता वर्मा शीला डहरिया, सुमन सुरेन्द्र साहू, माया पमनानी, अर्पिता दुबे, संगीता कुशवाहा, प्रतिभा मिश्रा, किरण भुले, सीमा यादव, भारती रज, संगीता निर्मलकर, खुशबू चतुर्वेदी, सरोज साहू सहित मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
