

बिलासपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज भाजपा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में जिले की संगठन प्रभारी एवं सांसद महासमुंद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने जिला पदाधिकारियों, सभी मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, मंडल संगठन प्रभारी सहप्रभारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री की हुए प्रशिक्षण की समीक्षा की। श्रीमती चौधरी ने कहा कि हम पहले से बेहतर काम कर रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पार्टी के क्रियाकलापों को बेहतर बनाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती है, पार्टी की रीति-नीति से हम सभी अवगत हैं। उसी के अनुरूप हमें कार्य करना है। हम सभी निःस्वार्थ रूप से देश की सेवा करते हैं। इस बात का सभी को ज्ञान होना चाहिये। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्राधिकार में कार्य करने और सभी लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित होना चाहिये। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को और पदाधिकारियों को सही तरीके से समयबद्ध योजना तैयार कर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सौंपी गयी कार्यों की जिम्मेदारी का निर्वहन सुचारू रूप से करने की सलाह दी।

इस अवसर पर उपस्थित ऊर्जा विकास निगम (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है अब अपने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आप सभी को जिलाध्यक्ष के पास जमा कराना है। मंडल के कार्यकर्ताओं को जमा करने के लिए अभी दो दिन का समय है। उन्होंने कहा कि सभी प्रभारियों के साथ पदाधिकारियों की बैठक हो चुकी है शक्ति केंद्रों के संयोजक सह संयोजक सहित पार्टी के सभी लोगों के संबंध में जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि एक परिवार की भाँति हम सभी लोगों को मिल कर कार्य करना है। हमारे पास समय कम है। हमें 51 प्रतिशत वोटों के साथ चुनाव में विजयी होने के लक्ष्य को लेकर चलना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत् पदाधिकार, मंडल, शक्ति केन्द्र एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है। हम पदाधिकारियों की जवाबदेही है।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप कौशिक व आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया। बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री हर्षिता पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर वाणी राव, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, गुलशन ऋषि, सोमेश तिवारी, संतोष कौशिक, अश्वनी शर्मा, देवेन्द्र कौशिक, रितेश अग्रवाल, चंदना गोस्वामी, प्रदीप शुक्ला, केके शर्मा, पल्लव धर, वैभव गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, घनश्याम कौशिक, तुलसी बघेल, श्याम सिंह ध्रुव, मो.हनीफ, देवेश खत्री, विनय अवस्थी, राजेश मिश्रा, प्रबीर सेन गुप्ता, अमित चतुर्वेदी, दिनेश शुक्ला, राकेश मिश्रा, सुंदर, सिंह, लक्ष्मीनारायण कश्यप, शैलेन्द्र यादव, देवेन्द्र पाठक, मनोज सोनी, एस.श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, लव श्रीवास, इन्द्रजीत क्षत्री, हरीश साहू, दिनेश साहू, नैनलाल साहू, रवि मेहर, विनोद यादव सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
