

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर में नवनियुक्त एल्डरमेन का भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार व सांसद तोखन साहू, नगरीय निकाय व जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला के सानिध्य में आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त एल्डरमेन को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल कार्यकाल हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि एल्डरमेन का दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि नगर के समग्र विकास एवं जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त एल्डरमेन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन, सेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर निगम के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जनसेवा को सर्वोपरि मानती है। नगर निगम के माध्यम से शहर के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधि समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार व सांसद तोखन साहू, नगरीय निकाय व जिला प्रभारी मंत्री अरूण साव, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला मीडिया सहप्रभारी दुर्गेश पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेन को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर नवनियुक्त एल्डरमेन शेखर पाल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, योगेश बोले, जुगल अग्रवाल, देवाशीष घोष लाल्टू, विष्णु सोनी, अशोक ठाकुर, ज्ञानचंद कौशिक, रामू साहू, संतोष कुमार दुबे, भगवती कुमार साहू ने पार्टी नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से जनसेवा का कार्य करेंगे तथा बिलासपुर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
